ईशान किशन के रिश्ते पर दादा ने खोले राज, बताया किससे करेंगे शादी?

भारत और पाकिस्तान के बीच आज टी-20 का मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के पहले टीम इंडिया के ओपनर और बिहार के रहने वाले ईशान किशन की शादी की चर्चा आई है। ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने उनकी गर्लफ्रेंड का नाम बताया है।

न्यूज़डेस्क टीम
न्यूज़डेस्क टीम
3 min read
ईशान किशन के रिश्ते पर दादा ने खोले राज, बताया किससे करेंगे शादी?

भारत और पाकिस्तान के बीच आज टी-20 विश्व कप का मुकाबला श्रीलंका के कोलंबों शहर के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के पहले टीम इंडिया के ओपनर और बिहार के रहने वाले ईशान किशन की शादी की चर्चा आई है। ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने उनकी गर्लफ्रेंड का नाम बताया है। जिसके बाद ईशान के जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया के साथ अफेयर की पुष्टि हो गई है।

ईशान के दादाजी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में बताया कि ईशान जिससे भी शादी करेगा मुझे स्वीकार है। उसके बड़े भाई ने कहा था कि पल्लवी से शादी करेंगे तो हमने करवा दी थी। अब इसकी भी करवा देंगे। अदिति उसकी गर्लफ्रेंड है। वो जयपुर में रहती है। मॉडल है, मिस इंडिया कंटेस्ट में दूसरे नंबर पर आई थी। बता दें कि ईशान के डेटिंग के चर्चे पहले ही थे, लेकिन अब उनके रिलेशनशिप पर मुहर लग गई है। कयास हैं कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ईशान शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, शादी की डेट की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एनएई के दिए इंटरव्यू में ईशान के दादा दोनों के रिश्ते के बारे में बात करते हुए काफी खुश नजर आ रहे थे। उन्होंने खुशी भरे लहजे में कहा "उसका जो मन होगा वही करेगा। उससे ही शादी करेगा और हम एक्सेप्ट करने के लिए तैयार हैं।" उन्होंने आगे कहा- "जिसमें बाल बच्चे खुश रहते हैं ना वही काम करना चाहिए। समाज लोग क्या बोलते हैं इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ना चाहिए।" उन्होंने कहा कि "गांव वालों के फेर में नहीं पड़ना चाहिए।" ईशान के दादा ने आगे कहा कि- "ईशान ने कहा था एक बार जब वो बॉम्बे में था कि आपका इंटरव्यू अदिति देखी थी और बहुत प्रशंसा कर रही थी।"

उनसे जब सवाल पूछा गया कि ये अदिति जी कौन हैं तब उन्होंने ईशान किशन की गर्लफ्रेंड के बारे में पूरी जानकारी दे दी। ईशान के दादा ने कहा कि "अदिति उसकी गर्लफ्रेंड है, वो जयपुर में रहती है। उसका कोई बिजनेस नहीं है, वो मॉडल है। मिस इंडिया कंटेस्टेंट में दूसरे नंबर पर आई थी।" अदिति ने ईशान किशन के दादा का एएनआई को दिया गया इंटरव्यू देखा था जिसके बाद उन्होंने उसकी बहुत प्रशंसा की थी। अदिति ने ईशान किशन से उनके दादा के बारे में तारीफ करते हुए कहा था कि वे अब भी बहुत सुंदर लगते हैं। उनका चेहरा चमकता है।

फिलहाल, ईशान किशन भारत बनाम पाकिस्तान मैच में मैदान पर शिकरत करेंगे। उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अब पर्सनल लाइफ को लेकर भी दादा जी के बयान के बाद चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि ये दो दिल कब सात जन्मों के बंधन में बंधने का संकल्प लेते हैं और एक-दूसरे के हमसफर बनते हैं।

ईमेल अलर्ट पाएं

सिर्फ जरूरी खबरें, कोई स्पैम नहीं।

न्यूज़डेस्क टीम

न्यूज़डेस्क टीम reporter

न्यूज़डेस्क टीम समाचार जगत के अनुभवी लेखक हैं। वे पिछले 12 वर्षों से राजनीति, समाज और राष्ट्रीय मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विभिन्न प्रमुख हिंदी अखबारों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए लिख चुके हैं। तथ्यों पर आधारित, निष्पक्ष और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता उनकी पहचान है। समाज के बदलते परिदृश्य को सटीकता से उजागर करना उनका मुख्य उद्देश्य है।

Follow on X
Facebook
X
WhatsApp

और पढ़ें +

News Live भारत

Subscribe Now