OpenAI ला रहा अपना पहला AI डिवाइस, Dime नाम से करेगा डेब्यू

OpenAI का पहला हार्डवेयर ईयरबड्स हो सकता है। टिप्स्टर का दावा है कि आने वाले ईयरबड्स का नाम डाइम (Dime) हो सकता है। इसके अलावा, टिप्स्टर ने यह भी कहा कि कंपनी ज्यादा एडवांस्ड AI-इनेबल्ड प्रोडक्ट पर पूरी तरह से काम करने से पहले

न्यूज़डेस्क टीम
न्यूज़डेस्क टीम
3 min read
OpenAI ला रहा अपना पहला AI डिवाइस, Dime नाम से करेगा डेब्यू

OpenAI ने हाल ही में घोषणा की है कि वह इस साल के आखिर में अपना पहला AI-इनेबल्ड हार्डवेयर प्रोडक्ट लॉन्च करेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एक ऑडियो-फोकस्ड वियरेबल पर काम कर रही है, जिसके 2027 की शुरुआत में शिप होने की उम्मीद है। अब, एक नया लीक ऑनलाइन सामने आया है जिसमें आने वाले हार्डवेयर के बारे में कुछ खास डिटेल्स सामने आई हैं। तो चलिए एक जनर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...

OpenAI का पहला हार्डवेयर ईयरबड्स हो सकता है

गैजेट्स360 ने बतााय कि, टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू के अनुसार, OpenAI का पहला हार्डवेयर ईयरबड्स हो सकता है। टिप्स्टर का दावा है कि आने वाले ईयरबड्स का नाम डाइम (Dime) हो सकता है। इसके अलावा, टिप्स्टर ने यह भी कहा कि कंपनी ज्यादा एडवांस्ड AI-इनेबल्ड प्रोडक्ट पर पूरी तरह से काम करने से पहले, एक ज्यादा बेसिक वर्जन लॉन्च कर सकती है।

टिप्स्टर के मुताबिक, OpenAI से जुड़ा एक हालिया पेटेंट चीन में पब्लिक किया गया है। फाइलिंग से पता चला है कि प्रोडक्ट का नाम डाइम होगा। टिप्स्टर का दावा है कि कंपनी पहले सिंपल ईयरबड्स लॉन्च कर सकती है।

टिप्स्टर का यह भी दावा है कि कंप्यूटिंग पावर वाला 'फोन जैसा' डिवाइस HBM की कमी के कारण लेट हो सकता है, जिससे बिल ऑफ मटेरियल्स (BOM) की कीमत बहुत ज्यादा हो गई है। कहा जा रहा है कि कंपनी 2026 में एक आसान वर्जन लॉन्च करेगी, जबकि एडवांस SKU बाद में लॉन्च किया जाएगा जब कंपोनेंट की कीमतें स्टेबल हो जाएंगी।

इससे पहले, ओपनएआई के चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर, क्रिस लेहेन ने बताया था कि कंपनी इस साल के आखिर में अपना पहला AI डिवाइस बनाने का प्लान बना रही है। हालांकि, एग्जीक्यूटिव ने यह नहीं बताया कि यह कब तक आ सकता है।

ओपनएआई लाया नया AI मॉडल

इस बीच, OpenAI ने हाल ही में GPT-5.3-Codex नाम का एक नया AI मॉडल पेश किया है जो एजेंटिक कोडिंग के लिए है। यह नया मॉडल अभी दुनियाभर में सभी पेड ChatGPT प्लान के लिए उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि यह नया मॉडल पिछले वर्जन से 25 प्रतिशत ज्यादा तेज है, और मॉडल के शुरुआती वर्जन ने भी टीम को फाइनल प्रोडक्ट को बेहतर बनाने में मदद की।

इसके अलावा, GPT-5.3-Codex इतना ताकतवर है कि यह बहुत कम जानकारी में भी पूरा कॉम्प्लेक्स वेब गेम बना सकता है, जैसे बस बोलके कि "एक अच्छा फ्रूट निनजा जैसा गेम बनाओ" और वो खुद-ब-खुद कोड लिखता जाता है, गलतियां ठीक करता जाता है, लाखों-लाख टोकन तक सोचता-लिखता रहता है। इसके अलावा, नया मॉडल पूरे सॉफ्टवेयर लाइफसाइकिल मैनेजमेंट को भी सपोर्ट करता है, यानी ये सिर्फ कोडिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी सॉफ्टवेयर बनाने की प्रक्रिया संभाल सकता है, जिसमें PRD लिखना, कॉपी एडिट करना, यूजर रिसर्च, स्लाइड डेक बनाना, स्प्रेडशीट का एनालिसिस करना और सिस्टम को मॉनिटर करना शामिल है।

ईमेल अलर्ट पाएं

सिर्फ जरूरी खबरें, कोई स्पैम नहीं।

न्यूज़डेस्क टीम

न्यूज़डेस्क टीम reporter

न्यूज़डेस्क टीम समाचार जगत के अनुभवी लेखक हैं। वे पिछले 12 वर्षों से राजनीति, समाज और राष्ट्रीय मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विभिन्न प्रमुख हिंदी अखबारों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए लिख चुके हैं। तथ्यों पर आधारित, निष्पक्ष और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता उनकी पहचान है। समाज के बदलते परिदृश्य को सटीकता से उजागर करना उनका मुख्य उद्देश्य है।

Follow on X
Facebook
X
WhatsApp

और पढ़ें +

News Live भारत

Subscribe Now